फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (1 To 7 August 2022): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 01 Aug 2022 12:58 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सप्ताह के मध्य में निजी जीवन से जुड़ी समस्याओं में उलझने के कारण आप अपने करिअर और कारोबार पर कम ध्यान दे पाएंगे। जिसके कारण इन दोनों ही जगह पर कामकाज प्रभावित होगा।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु
विज्ञापन

धनु राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह कभी खुशी तो कभी गम लिए रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में जहां घर-परिवार के किसी सदस्य की बड़ी सफलता से आपका मन खुश रहेगा और उसकी तरक्की से आपके मान-सम्मान में बढ़ात्तेरी होगी तो वहीं आपके खुद के कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके काम कामकाज में अड़ंगे डालकर आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। इस दौरान आपको अपने क्रोध और वाणी पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के मध्य में निजी जीवन से जुड़ी समस्याओं में उलझने के कारण आप अपने करिअर और कारोबार पर कम ध्यान दे पाएंगे। जिसके कारण इन दोनों ही जगह पर कामकाज प्रभावित होगा। इस दौरान इष्ट-मित्रों की समय पर मदद न मिल पाने के कारण मन में हताशा का भाव रहेगा। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक चीजें पटरी पर लौटती हुई नजर आएंगी और इस दौरान किसी मित्र की मदद से आय के नए स्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में भी सीनियर आपकी मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे। जीवन के उतार-चढ़ाव भरे समय में आपका लव पार्टनर काफी मददगार साबित होगा, जिसके चलते उससे आपका लगाव और ज्यादा बढ़ जाएगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धर्म स्थान की यात्रा और पूजा-पाठ संभव है। सेहत और दिनचर्या का खूब ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। 
उपाय: प्रतिदिन लक्ष्मीनारायण की पीले पुष्प से पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें