धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी आपाधापी भरा रह सकता है। इस सप्ताह आपको कामकाज के सिलसिले में खूब भागदौड़ और छोटी-बड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। हालांकि सुखद पहलू यह है कि आपको इस भागदौड़ का शुभ फल भी प्राप्त होगा। कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में आप पूरी तरह से कामयाब होंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए शुभ संभावनाओं से भरा हुआ है। सप्ताह के मध्य में आपको बड़े कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। इस दौरान आपको ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग और समर्थन मिलने की संभावना है। यह सप्ताह घर-परिवार और संतान की प्रगति की दृष्टि से भी अत्यंत ही शुभ है। संतान से जुड़ी आपकी कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है। घरेलू महिलाओं को सुख-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार में एकता और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगीं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।