धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौती लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको आलस्य और अभिमान का त्याग करके लोगों के साथ विनम्रता से पेश आना चाहिए। इस सप्ताह हाथ आए अवसर को भूलकर भी न जाने दें अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। वाहन भी सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको घर की मरम्मत या साज-सज्जा में जेब से अधिक धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। जिसके चलते आपका बजट बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से मनचाहा सहयोग न मिल पाने के कारण मन खिन्न रहेगा। टारगेट ओरिएंटेड काम करने वाले लोगों पर काम का अधिक प्रेशर बना रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में फंसे धन को निकालने में दिक्कतें आ सकती हैं। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं और कारोबार का विस्तार करना चाहते हैं तो अपना हिसाब-किताब क्लीयर करके ही आगे बढ़ें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस सप्ताह घर-परिवार से जुड़े कुछेक बड़े मसले तथा घर की किसी महिला सदस्य की खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बनेगी। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के दोबारा उभरने पर शारीरिक एवं मानसिक कष्ट हो सकता है।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।