धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको रोजी-रोजगार से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा व्यक्तियों का अचानक से अनचाही जगह पर तबादला हो सकता है या फिर उनके सिर पर अतिरिक्त जिम्मेदारी का बोझ गिर सकता है।
सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी अनजान भय को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति के रुखे व्यवहार से आपको मानसिक कष्ट हो सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस पूरे सप्ताह धन का लेन-देने करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप पार्टनरशिप में काम करते हैं या फिर किसी नये कार्य को करने की योजना बना रहे हैं तो आपको धन से जुड़ी बातों को क्लीयर करके आगे बढ़ना उचित रहेगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में खान-पान एवं दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस सप्ताह परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। प्रेम संबंध में चली आ रही दिक्कतें बनी रहेंगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।