धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सफलता लिए है। यह समय मौज-मस्ती छोड़ हाथ आए बड़े अवसरों का लाभ उठाने का है। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलती है तो उसे बेहतर तरीके से निभाने की कोशिश करें। समय आपके साथ है, ऐसे में आपको सीनियर और जूनियर दोनों का साथ मिलेगा। लोग आपकी बातों को न सिर्फ मानेंगे बल्कि उसकी तारीफ करते हुए भी नहीं थकेंगे। पूर्व में व्यवसाय के सिलसिले में लिए गए निर्णय लाभ का बड़ा कारण बनेंगे। करिअर-कारोबार के लिए की गई यात्राएं मन मुताबिक फल दिलाने वाली साबित होंगी। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों की मदद से भी बड़ा लाभ मिल सकता है। किसी बड़ी और लाभप्रद योजना के साथ जुड़ाव होने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। संभव है परिजन आपके प्रेम संंबंध को स्वीकार करते हुए विवाह के हामी भर दें। शादी-शुदा लोगों का जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी से जुड़ी कोई अच्छी खबर परिवार की खुशियों का बड़ा कारण बनेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को भी सुखद समाचार मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। कार्य विशेष में सफलता के लिए केसर या हल्दी का तिलक लगाकर निकलें।