कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आया है। इस हफ्ते आप बीते लंबे समय से चली आ रही कुछ समस्याओं का समाधान खोजने और करियर-कारोबार में मनचाही सफलता पाने में कामयाब हो सकते हैं। इस सप्ताह आप पर किसी व्यक्ति विशेष की पूरी कृपा बरसेगी, जिसकी मदद से बिगड़े काम झटपट बन जाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आपको मनचाहा ट्रांसफर अथवा प्रमोशन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों आप पर मेहरबान रहेंगे। जिससे आपके उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आप अपनी आय को बढ़ाने की दिशा में विशेष प्रयास करते हुए नजर आएंगे। खास बात यह कि इसमें आपकी मित्रगण और शुभचिंतक काफी मददगार साबित होंगे।
सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कहीं ज्यादा शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोग अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए प्रयासरत नजर आएंगे। खास बात यह कि इसके लिए आपके पास अचानक कहीं से धन भी उपलब्ध हो जाएगा। इस दौरान आपको पूर्व में किये गये निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है। कामकाजी महिलाओं के पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी से उनका न सिर्फ कार्यक्षेत्र बल्कि घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। आपको अपने लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटन स्थल पर भ्रमण करने का अवसर मिल सकता है।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने शिवलिंग की पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।