फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope( 07 to 13 October): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 06 Oct 2024 06:22 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptaaik Kumbh Rashifal:इस सप्ताह लोग आपके द्वारा कही गई बात का गलत मतलब निकाल सकते हैं। लव पार्टनर से मेल-मिलाप में अड़चनें आ सकती हैं, जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। 
 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह के मुकाबले थोड़ा बेहतर रहने वाला है। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे, जिससे उनकी आर्थिक हालात में सुधार देखने को मिलेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में आप अपने कार्य विशेष में सफलता और कारोबार में होने वाले लाभ को लेकर काफी आशान्वित रहेंगे। काफी हद तक आपके द्वारा किये गये प्रयास सफल भी होंगे लेकिन सप्ताह के मध्य में अचानक से किसी समस्या के आने से आप लक्ष्य से थोड़ा भटक सकते हैं। इस दौरान आपको जीवन में मिलने वाले अवसरों को हाथ से नहीं निकलने देना है, अन्यथा बाद में पछतावा करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि के जातकों को सप्ताह के मध्य में किसी दूर स्थान की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान सावधान रहें और अपनी सेहत और सामान का ख्याल रखे अन्यथा शारीरिक एवं आर्थिक पीड़ी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो अपने कागजी काम निबटाते हुए आगे बढ़ें तथा धन के लेनदेन में सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ राशि के जातकों के सामने इस सप्ताह अपने आत्मीय रिश्तों के बीच प्रेम और सामंजस्य बनाए रखने की चुनौती रहेगी। इस सप्ताह लोग आपके द्वारा कही गई बात का गलत मतलब निकाल सकते हैं। लव पार्टनर से मेल-मिलाप में अड़चनें आ सकती हैं, जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन विधि-विधान से हनुमत उपासना एवं हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा शनिवार के दिन पीपल के नीचे आटे से बना चौमुखा दीया जलाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें