Saptaaik Kumbh Rashifal: रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा।
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस सप्ताह आपके कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी और आपको सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। यदि आप किसी विशेष स्थान पर तबादले अथवा जिम्मेदारी को पाने के लिए प्रयासरत थे तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध तक उससे जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापारियों के लिए भी समय उत्तम एवं लाभप्रद बना हुआ है। यदि आपने पूर्व में किसी योजना में धन निवेश किया था अथवा आपने किसी चीज को स्टॉक कर रखा है, तो इस सप्ताह आप उससे बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती हुई नजर आएंगी। खास बात यह कि ऐसा करते समय आपको परिजन एवं मित्रजनों को पूरा सहयोग मिलेगा।
आर्थिक दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय उत्तम है। इस दौरान आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ मिलने की संभावना है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के भी योग है। हालांकि सेहत की दृष्टि से यह समय थोड़ा मध्यम है। ऐसे में आपको इस दौरान मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान स्वयं के साथ जीवनसाथी की खराब सेहत भी आपकी चिंता का विषय बन सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। संतान पक्ष से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति संभव है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की साधना एवं उनकी चालीसा का पाठ करें।