Today Tarot Reading Of Dhanu Rashi: धनु राशि अग्नि तत्व की एक ऊर्जावान और जिज्ञासु राशि मानी जाती है। यह साहस, स्वतंत्रता और ज्ञान की तलाश का प्रतीक होती है। यह राशि चक्र की नवमी राशि है और इसका प्रतीक एक धनुर्धारी है, जो आधा इंसान और आधा घोड़े के रूप में दर्शाया जाता है। यह प्रतीक इस बात की ओर इशारा करता है कि धनु राशि वाले व्यक्ति जीवन के भौतिक और आध्यात्मिक दोनों पहलुओं से गहराई से जुड़े होते हैं।
टैरो कार्ड रीडिंग का आधार
टैरो कार्ड्स की कुल संख्या 78 होती है, जिन्हें दो हिस्सों में बांटा गया है, मेजर आर्काना (22 कार्ड्स) और माइनर आर्काना (56 कार्ड्स)। इन कार्ड्स के माध्यम से प्रत्येक राशि के लिए रोज़ाना के संकेत निकाले जाते हैं। आज यानी 24 मई को टैरो कार्ड्स धनु राशि वालों के लिए क्या संदेश ला रहे हैं, आइए जानते हैं।
बृहस्पति को मजबूत करें
- गुरुवार का व्रत रखें और पीले वस्त्र धारण करें।
- ऊँ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का 108 बार जप करें।
- हर गुरुवार को ब्रहस्पति देव या विष्णु भगवान की पूजा करें।
- जरूरतमंदों और ब्राह्मणों को पीली वस्तुएं जैसे चना, हल्दी, पीले कपड़े आदि दान करें।
Palmistry: हथेली पर बना कलश का निशान देता है कैसे संकेत? जानें कैसा होता है व्यक्ति का जीवन
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।