फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2026 में मायावी ग्रह राहु रहेंगे शतभिषा नक्षत्र में, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

Thu, 27 Nov 2025 02:05 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahu Transit 2026:23 नवंबर 2025 को मायावी ग्रह राहु शतभिषा नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं जो 02 अगस्त 2026 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। शतभिषा नक्षत्र में राहु का स्वयं का नक्षत्र होता है। राहु को रहस्यमय और शक्तिशाली ग्रह माना जाता है।
विज्ञापन
1 of 4
राहु नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : adobe stock
Rahu Transit 2026: ज्योतिष में राहु ग्रह को एक छाया और मायावी ग्रह माना जाता है। राहु का ज्योतिष में विशेष महत्व होता है। राहु एक राशि में करीब 18 महीनों तक रहते हैं फिर इसके बाद पीछे वाली राशि में जाते हैं। राशि परिवर्तन के साथ राहु एक निश्चित अंतराल पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। राहु की चाल में बदलाव होने का असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों पर भी देखने को मिलता है। आपको बता दें  बीते दिन यानी 23 नवंबर 2025 को मायावी ग्रह राहु शतभिषा नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं जो 02 अगस्त 2026 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। शतभिषा नक्षत्र में राहु का स्वयं का नक्षत्र होता है। राहु को रहस्यमय और शक्तिशाली ग्रह माना जाता है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को अचानक लाभ मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं राहु का शतभिषा नक्षत्र में परिवर्तन करने से किन राशि वालों को विशेष लाभ मिलने के योग है। 

Rashifal 2026: नए साल में इन राशि वालों पर रहेगी शनि की नजर, करियर-कारोबार में बढ़ सकती हैं मुश्किलें
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
राहु का आपकी कुंडली में गोचर आठवें भाव में होगा। कुंडली का आठवां भाव रहस्य अचानक परिवर्तन, घटनाओं, शोध, आयु, गुप्त विद्या का भाव माना जाता है। ऐसे में कर्क राशि वालों के जीवन में अचानक से महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेगा। अचानक नौकरी में परिवर्तन, करियर में बदलाव के योग बनेंगे। राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर करने से कुछ पुराने रहस्य सामने आ सकते हैं। 
 

Surya Nakshatra Gochar 2025: 3 दिसंबर से इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी में बनेंगे प्रमोशन के योग

विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए राहु के नक्षत्र का गोचर शनि की मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हुआ है। शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने से तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आपकी राशि से पंचम भाव में राहु के विराजमान होकर नवम, एकादश और लाभ भाव पर द्दष्टि पड़ेगी। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन के कई क्षेत्र में परिवर्तन देखने को मिलेगा। राहु के शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करते हुए आपके पंचम भाव में स्थिति होने से आपके कई रहस्यमई और अप्रत्याशित परिवर्तन देखने को मिलत सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन आपकी कुंडली के दूसरे भाव यानी धन, वाणी, परिवार और संचित धन के भाव में हुआ है। राहु यहां पर बैठकर छठे, आठवें और दशम भाव पर द्दष्टि डाल रहें हैं। ऐसे में अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। जीवन में अचानक घटनाएं देखने को मिल सकती है। इस दौरान अप्रत्याशित धन लाभ और किसी पुरानी प्रॉपर्टी से लाभ के संकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें