फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार@3: मोदी को लेकर 450 साल पहले ही हुई हो गई थी ये भविष्यवाणी

Wed, 17 May 2017 07:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल को तीन साल होने जा रहे हैं। इन तीन वर्षों में पीएम मोदी ने कई कड़े फैसले भी लिए, जो बाद में सफल रहें। पीएम मोदी के इन्हीं कड़े फैसलों के चलते देश को शक्तिशाली देशों में गिना जाने लगा, लेकिन क्या आपको पता है कि पीएम मोदी की भविष्‍यवाणी आज से करीब 450 वर्ष पहले ही हो चुकी थी। जी हां 16वीं सदी में हुए फ्रेंच भविष्यवक्ता नास्‍त्रेदमस की पीएम मोदी की भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि 21वीं सदीं में एशिया में एक महान नेता का जन्म होगा, जिसे लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जोड़कर देख रहे हैं। जानें 16वीं सदी में नास्‍त्रेदमस ने क्या की थी भविष्‍यवाणी
विज्ञापन

2 of 5
1503 फ्रांस में जन्में नास्‍त्रेदमस की 1555 में एक किताब 'द प्रोफेसीज' आई, जिसमें उन्होंने भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताया। कहा जाता है कि नास्‍त्रेदमस ने अपनी इस किताब में घटनाओं को सीधे सीधे नहीं बताया था।
विज्ञापन

3 of 5
 उन्होंने एशिया के नेता के बारे में भी अपनी इस किताब में लिखा। नास्‍त्रेदमस ने कहा था कि 21वीं सदी में एशिया में एक महान नेता का जन्‍म होगा, जिसे पहले तो लोग  बिल्‍कुल भी पसंद  नहीं करेंगे, लेकिन अपने काम के कारण जल्द ही वो लोगों का चहेता बन जाएगा। उनकी इस भविष्यवाणी को पीएम मोदी से जोड़कर देखा जाने लगा। इस बात को फ्रेंच लेखक फ्रैंकोइस गॉटियर ने भी अपने लेख में लिखा था। उन्होंने कहा कि वह यह‌ शख्य लंबे समय तक भारत का प्रतिनिधत्व करेगा।

4 of 5
फ्रेंच भाषा में लिखी नास्‍त्रेदमस ने अपनी किताब में यह भी लिखा कि यह व्यक्ति भारत की दशा को बदल कर रख देगा। बाद में बाकी देश भी इससे डरेंगे और सभी शक्तिशाली देश इसका लोहा भी मानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नास्‍त्रेदमस ने अपनी किताब में कई घटनाओं की भविष्यवाणी की थी, जिसमें परमाणु हमलों, एडोल्फ हिटलर, इंदिरा गांधी की मौत सच साबित हुई थी।  9/11 के हमले के बारे में नास्‍त्रेदमस ने कहा था कि दो लोहे के पक्षी नई भूमि की दो बड़ी सी चट्टान से टकराएंगे, जिसके बाद युद्घ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें