फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Planet Transit June 2022 : जून में इन 5 ग्रहों के राशि परिवर्तन और दो ग्रहों की युति से इन राशियों को मिलेगा फायदा

Tue, 31 May 2022 05:57 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
astrology 2022: जून के महीने में कब-कब कौन से ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
Planet Transit in June 2022: जून का महीना आरंभ हो रहा है। जून के महीने की शुरूआत हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, म्रगशीर्षा नक्षत्र,शुला योग और चंद्रमा के मिथुन राशि में रहने पर हो रहा है। ज्योतिष के नजरिए से जून का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन के साथ कुछ ग्रहों की युति भी देखने को मिलेगी। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने पर सभी जातकों के ऊपर इसका विशेष प्रभाव पड़ता है। इस माह में 5 ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। जिसके कारण इसका देश-दुनिया और जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा। सबसे पहले आइए जानते हैं जून के महीने में कब-कब कौन से ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस माह कौन-कौन से दो महत्वपूर्ण ग्रहों की युति हो रही इसके बारे में भी जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
BUDH GOCHAR 2022 - फोटो : अमर उजाला
जून माह में इन ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन
- सबसे पहले माह के शुरूआती दिनों में यानी 03 जून 2022 को बुध ग्रह वृषभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। इससे पहले बुध ग्रह इसी राशि में वक्री,फिर अस्त और अब 03 जून को मार्गी हो जाएंगे। 

- ज्योतिषशास्त्र में शनि ग्रह को विशेष महत्व होता है। 05 जून 2022 को शनिदेव स्वयं की राशि कुंभ में वक्री हो रहे हैं। वक्री होने का मतलब शनि अब कुछ दिनों के लिए कुंभ राशि में उल्टी चाल से चलने लगेंगे। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। ये एक से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
surya parivartan 2022 - फोटो : अमर उजाला
- 15 जून 2022 को सूर्य वृषभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मिथुन राशि में भ्रमण पर होंगे। सूर्यदेव हर एक महीने में अपनी राशि बदलते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। ऐसे में यह मिथुन संक्रांति होगी। इसमें गंगा स्नान और दान करने का विशेष महत्व होता है।

- शुक्र का राशि परिवर्तन 18 जून 2022 को वृषभ राशि में होगा। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भोग, विलासिता, सुख-सुविधा और ऐशोआराम प्रदान करने वाले ग्रह माना गया है। कुंडली में शु्क्र का अच्छे स्थान पर होने का मतलब जातक को सभी तरह की सुख-सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।

- महान पराक्रमी ग्रह मंगल 27 जून 2022 को मेष राशि में गोचर करेंगे। मंगल का यह गोचर सोमवार की सुबह 5 बजकर 39 मिनट पर होगा।

4 of 5
venus transit 2022 - फोटो : अमर उजाला
जून में इन दो ग्रहों की युति का संयोग
इस माह में दो प्रमुख ग्रहों की युति का योग भी बनेगा। वाणी, व्यापार, बुद्धि और गणित के देवता बुध अप्रैल माह से ही वृषभ राशि में विराजमान है। अब जून के महीने में ही शुक्र ग्रह भी वृषभ राशि में आ जाएंगे। ऐसे में वृषभ राशि में बुध-शुक्र की युति का योग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को लक्ष्मी नारायण योग कहते हैं जोकि बहुत ही शुभ योग माना गया है। इस योग से जातकों के जीवन में धन,सुख-सुविधा और वैभव आता है। धन लाभ के साथ समाज में बहुत मान-सम्मान भी बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
laxmi
जून माह में इन 5 राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा
जून में बुध और शुक्र की युति के कारण बने लक्ष्मी-नारायण योग में 5 राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। वृषभ, सिंह,धनु,कन्या और तुला राशि के लोगों को जून का महीना विशेष शुभ फलदायी साबित होने वाला होगा। जून के महीने में इन पांच राशि के जातकों का धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। पैतृक संपत्ति से आर्थिक स्थिति में लाभ के योग बन रहा है। नौकरी में प्रमोशन और लाभ के प्राप्ति के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। घर पर सुख-शांति और वैभव रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें