फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nautapa 2024: 25 मई से 3 जून तक रहेगा नौतपा, जानें इन 9 दिनों में क्या करें क्या नहीं

Wed, 22 May 2024 08:15 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Nautapa 2024: सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही पृथ्वी का तापमान बढ़ जाता है और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। सूर्य जितने दिनों तक रोहिणी नक्षत्र में रहता है , पृथ्वी भी उतने ही दिनों तक अत्यधिक गर्मी का अनुभव करती है ।
विज्ञापन
नौतपा 2024 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nautapa 2024 Kab Hai: ज्येष्ठ माह के अगले दिन यानी 25 मई से नौतपा लगने जा रहा है। नौतपा के दौरान लगातार 9 दिन भीषण गर्मी पड़ती है।  नौतपा तब होता है जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है । यह हर साल आता है और इस दौरान 9 दिनों तक सूर्य देव उग्र रूप में रहते हैं। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही पृथ्वी का तापमान बढ़ जाता है और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। हर साल की तरह इस बार भी नौतपा आने वाला है , इसलिए पहले से ही गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहें। आइए जानें कब शुरू होगा नौतपा। 
विज्ञापन


नौतपा 2024 कब शुरू होगा 
जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है , तो ग्रीष्म ऋतु शुरू हो जाती है, जो हर साल 25 मई से 2 जून तक रहती है । इस बार भी सूर्य 25 मई की सुबह 3 बजकर 16 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा और 2 जून तक यहीं रहेगा । 2 जून के बाद यह मृगशिरा नक्षत्र में चला जाएगा । सूर्य जितने दिनों तक रोहिणी नक्षत्र में रहता है , पृथ्वी भी उतने ही दिनों तक अत्यधिक गर्मी का अनुभव करती है । ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गर्मी का मौसम 9 दिनों तक रहता है , यानी पृथ्वी पर लोगों को 9 दिनों तक अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ता है । 

नौतपा में इन बातों का रखें ध्यान
  • यदि आप अपनी कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो नौतपा के दौरान रोजाना सुबह सूर्य देव की अराधना करें और अर्घ्य दें।  इसके अलावा आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करना भी लाभकारी होता है। 
  • नौतपा को सेहत के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना गया है और इस दौरान गर्म लू से बचने के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। 
  • ऐसे में ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए।  जैसे कि पानी, छाछ, दही, नारियल पानी और बेल के शरबत का सेवन लाभकारी होता है, इससे शरीर में ठंडक बनी रहती है। 
  • नौतपा के दौरान सूर्य देव की उपासना करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। साथ ही समाज में सम्मान भी बढ़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें