चंद्रमा 25 अगस्त को धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे जो यहां पर 27 अगस्त को दोपहर तक रहेंगे फिर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष में मन, भाव और चंचलता का कारक ग्रह माना जाता है।
ज्योतिष में चंद्रमा को सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। चंद्रमा मन का कारक होता है जिससे इसका प्रभाव जातक के मन पर होता है। चंद्रमा 25 अगस्त को धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे जो यहां पर 27 अगस्त को दोपहर तक रहेंगे फिर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष में मन, भाव और चंचलता का कारक ग्रह माना जाता है। चंद्रमा का शनि की राशि मकर में गोचर करने से कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना जाता है। चंद्रमा के मकर राशि में गोचर से व्यक्ति के अंदर अनुशासन, गंभीरता और जिम्मेदारी आती है। इससे जातकों की निर्णय करने की क्षमता में मजबूती आती है। आइए जानते हैं चंद्रमा के गोचर करने से किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगी।
विज्ञापन
2 of 5
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
मकर राशि में चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और अच्छा साबित होगा। इस राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। अचानक से ध प्राप्ति के योग बनेंगे। संतान संबंधी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। निवेश संबंधी मामलों में आप आपको फायदा हो सकता है। लंबी यात्रा के योग हैं।
विज्ञापन
3 of 5
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर बहुत ही अच्छा और शुभ फलदायी रहेगा। इस दौरान कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। करियर और प्रेम संबंधी मामलों में आपको अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आय के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बहुत ही मजबूत रहेगी।
4 of 5
मकर राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर आपके साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी दिलाएगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं और आपकी रूकी हुई योजनाओं में गति आएगी। अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यों में बड़ी सफलता प्राप्ति के योग हैं।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर अच्छा और शुभ रहेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नई नौकरी के लिए बेहतर संकेत हैं, जिससे बिजनेस में कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकेंगे। जो लोग भूमि, भवन और वाहन आदि की खरीदारी की योजना बना रहे हैं उनको उसमें कामयाबी मिल सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।