यह महीना मलमास का महीना है जिसे पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। ज्येष्ठ महीने में मलमास का यह महीना प्रत्येक वर्ष नहीं आता है बल्कि 3 साल बाद आता है जो कि अब साल 2021 में आएगा। मलमास के लगभग 15 दिन पूरे हो चुके है और कुछ दिन बाकी है। मलमास के पहले पक्ष में एक साथ कई शुभ संयोग बना और बाकी बचे दिन में भी कई शुभ मुहुर्त बनेंगे।
3 जून 2018 के दिन प्रात: 5.45 से लेकर दोपहर 11.58 तक सर्वार्थसिद्धि योग बनेगा।
4 जून के दिन प्रात: 5.45 से लेकर दोपहर 3.05 तक सर्वार्थसिद्धि योग बनेगा।
इसके बाद शनि वक्री होकर मूल नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे। संध्या के समय रवि योग बनेगा।
8 जून सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में और शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और अमृतसिद्धि योग का संयोग भी बनेगा।
शनिवार, 10 जून को पुरुषोत्तम एकादशी आएगी, उस के साथ ही सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा।
मंगलवार,12 जून को सर्वार्थसिद्धि योग बनेगा।
बुधवार, 13 जून को अधिकमास समाप्त होगा साथ ही अमावस्या एवं सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा।