फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति बाद बनेगा शक्तिशाली पंचग्रही योग, इससे इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Mon, 12 Jan 2026 01:07 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Makar Sankranti 2026: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के त्योहार का विशेष महत्व होता है। मकर संक्राति पर सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करेगे। इसके कुछ ही दिन बाद मकर राशि में चार ग्रह भी आएंगे जिससे पंचग्रही योग बनेगा। 
विज्ञापन
1 of 4
मकर संक्रांति 2026 - फोटो : amar ujala
Makar Sankranti 2026: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के त्योहार का विशेष महत्व होता है। यह पर्व हर साल 14 जनवरी को बड़े ही उत्साह और जोश के साथ पूरे देशभर में मनाया जाता है। मकर संक्रांति पर सूर्य धनु राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। इस वर्ष मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति से सूर्य देव उत्तरायण होते हैं। जिसके कारण इस दिन को उत्तरायण पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। इस वर्ष मकर संक्राति पर जहां सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे वहीं कुछ दिनों के बाद ही चार दूसरे ग्रह भी एक साथ आएंगे जिसके कारण पंचग्रही योग का निर्माण होगा। मकर संक्रांति पर जहां सूर्य मकर राशि में प्रवेश होंगे वहीं ग्रहों के सेनापति मंगल, बुध, शुक्र और चंद्रमा भी मकर राशि में होकर पंचग्रही योग का निर्माण करेंगे। मकर संक्रांति के बाद पंचग्रही योग के कारण कुछ राशियों की किस्मत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके धन में वृद्धि के योग और भाग्य में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां जिनको मकर संक्रांति के बाद बना पंंचग्रही योग से लाभ होगा। 

Panch Grahi Yog 2026: जनवरी में बनेगा पंचग्रही योग, क्या है यह दुर्लभ संयोग और राशियों पर क्या होगा असर?

विज्ञापन

2 of 4
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
  • वृषभ राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग का बनना बहुत ही शुभ और अनुकूल साबित हो सकता है।
  • यह पंचग्रही योग आपकी राशि से भाग्य के स्थान पर बनेगा। जिस कारण से आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। 
  • अचानक से धन प्राप्त के योग बनेंगे। 
  • आर्थिक लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। 
  • कामकाज में बहुत ज्यादा तेजी देखने को मिलेगी। धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों में आपको लाभ होता हुआ दिखेगा। 
  • इस दौरान आपके रुके हुए कामों में तेजी आएगी। 
  •  नए-नए संपर्कों का लाभ देखने को मिल सकता है। मन शांत और स्थिर रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 4
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि
  • मकर राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति का त्योहार विशेष लाभकारी साबित होगा।
  • मकर संक्रांति के बाद बना पंचग्रही योग आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। 
  • यह योग आपकी राशि से लग्न भाव में बनेगा जिससे आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। 
  • पंचग्रही योग से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोगों का भरपूर समर्थन मिलेगा। 
  • वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह के प्रस्ताव आ सकता है।
  • व्यापार में पार्टनरशिप में लाभ का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन

4 of 4
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
  • इस राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग शुभफलदायी रहेगा।
  • आपकी राशि में यह योग चौथे भाव में बनेगा जिसे आपको सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी।
  • तुला राशि के जातकों के लिए वाहन या प्रापर्टी की खरीदारी के योग बनेगा।
  • नौकरी में सकारात्मक बदलाव और आर्थिक स्थिति में इजाफा देखने को मिल सकता है। 
  • कामकाज में करियर-कारोबार में तरक्की देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें