फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा पर राशि अनुसार दान करने से ग्रहों का मिलेगा सकारात्मक लाभ और बाधाएं होंगी दूर

Tue, 11 Feb 2025 04:22 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशि अनुसार सही दान करने से ग्रहों की सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। प्रत्येक राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जिसके अनुकूल वस्तुओं का दान करने से विशेष लाभ मिलता है।
 
विज्ञापन
माघ पूर्णिमा 2025 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र मानी जाती है। इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और भगवान विष्णु की आराधना से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। पंचांग के अनुसार माघ पूर्णिमा का व्रत 11 फरवरी को शाम में 6 बजकर 41 मिनट से पूर्णिमा तिथि लग जाएगी और 12 फरवरी को शाम में 6 बजकर 53 मिनट तक पूर्णिमा तिथि रहेगी। ऐसे में 12 फरवरी को ही माघ पूर्णिमा का व्रत किया जाएगा। माघ पूर्णिमा पर बनने वाले सौभाग्य योग, शोभन योग, शिववास योग,गजकेसरी योग व त्रिग्रही योग बनेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशि अनुसार सही दान करने से ग्रहों की सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। प्रत्येक राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जिसके अनुकूल वस्तुओं का दान करने से विशेष लाभ मिलता है।
विज्ञापन


मेष राशि – स्वामी ग्रह: मंगल
मेष राशि के जातकों को गुड़, तांबे के बर्तन, मसूर की दाल, लाल वस्त्र, श्रीफल और चोला दान करना चाहिए।
लाभ: मंगल ग्रह शुभ फल देता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और कार्यों में सफलता मिलती है।

वृषभ राशि – स्वामी ग्रह: शुक्र
वृषभ राशि के लोगों को चावल, घी, सफेद वस्त्र, चीनी, सफेद फूल, गाय को हरा चारा और दूध से बनी मिठाई दान करनी चाहिए।
 लाभ: शुक्र ग्रह मजबूत होता है, ऐश्वर्य और वैवाहिक जीवन में सुख मिलता है।

मिथुन राशि – स्वामी ग्रह: बुध
इस राशि के लिए हरी मूंग, किताबें, हरे वस्त्र, तुलसी का पौधा, फल और कांस्य का बर्तन दान करना शुभ होता है।
 लाभ: बुध ग्रह शुभ प्रभाव देता है, वाणी मधुर होती है और बुद्धिमत्ता में वृद्धि होती है।

कर्क राशि – स्वामी ग्रह: चंद्रमा
कर्क राशि वालों को चावल, दूध, चांदी, मोती, सफेद वस्त्र, मिश्री और जल से भरा कलश दान करना चाहिए।
 लाभ: चंद्रमा की कृपा से मानसिक शांति मिलती है और पारिवारिक सुख बढ़ता है।

सिंह राशि – स्वामी ग्रह: सूर्य
सिंह राशि के जातकों को गुड़, गेहूं, तांबे के बर्तन, पीले वस्त्र, लाल फूल, धार्मिक पुस्तकें और मसूर की दाल दान करनी चाहिए।
 लाभ: सूर्य देव की कृपा से समाज में मान-सम्मान बढ़ता है और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है।

कन्या राशि – स्वामी ग्रह: बुध
कन्या राशि के लिए हरी मूंग, हरी सब्जियां, विद्या सामग्री, स्टील के बर्तन, अनाज और धनिया दान करना शुभ होता है।
लाभ: बुध मजबूत होता है, शिक्षा और करियर में सफलता मिलती है।

तुला राशि – स्वामी ग्रह: शुक्र
इस राशि के जातकों को खाद्य तेल, घी, इत्र, सफेद वस्त्र, चीनी, दही और शक्कर दान करनी चाहिए।
लाभ: शुक्र ग्रह की कृपा से वैवाहिक जीवन सुखद बनता है और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है।

वृश्चिक राशि – स्वामी ग्रह: मंगल
वृश्चिक राशि के लिए गुड़, लाल वस्त्र, तांबा, मसूर की दाल, अनार, तिल और नारियल का दान श्रेष्ठ माना जाता है।
लाभ: मंगल दोष शांत होता है और सेहत में सुधार होता है।

धनु राशि – स्वामी ग्रह: बृहस्पति
धनु राशि के लोगों को पीला वस्त्र, हल्दी, चने की दाल, केले, पीले फूल, घी और धार्मिक ग्रंथ दान करने चाहिए।
लाभ: बृहस्पति मजबूत होता है, भाग्य का साथ मिलता है और आध्यात्मिक प्रगति होती है।

मकर राशि  – स्वामी ग्रह: शनि
मकर राशि के जातकों को तिल, कंबल, काले वस्त्र, सरसों का तेल, लोहे की वस्तुएं, उड़द दाल और जूते-चप्पल दान करने चाहिए।
लाभ: शनि देव की कृपा से जीवन की कठिनाइयां कम होती हैं और सफलता मिलती है।

कुंभ राशि – स्वामी ग्रह: शनि
इस राशि के लोगों को नीला वस्त्र, छाता, चमड़े के जूते, काले तिल, स्टील के बर्तन और सरसों का तेल दान करना चाहिए।
लाभ: शनि देव की कृपा बनी रहती है और करियर में उन्नति होती है।

मीन राशि – स्वामी ग्रह: बृहस्पति
मीन राशि के लिए पीला वस्त्र, चने की दाल, हल्दी, गुड़, पीले फूल और केसर का दान शुभ होता है।
लाभ: बृहस्पति देव का आशीर्वाद मिलता है, मानसिक शांति और आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है।

Magh Purnima 2025: इस एक काम के बिना अधूरा है माघ पूर्णिमा का स्नान, दान और तर्पण के अलावा ये भी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें