वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होता है जिसे ज्योतिष में राजयोग कहा जाता है। कुंडली में राजयोग के निर्माण से जीवन में सुख, शांति, धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की विशेष परिस्थितियां कुंडली में राजयोग का निर्माण करते हैं। राजयोग के प्रभाव के कारण व्यक्ति के जीवन में कभी की धन, वैभव, सुख-सुविधा और आर्थिक उन्नति की कोई भी कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कुंडली में धन लक्ष्मी राजयोग कब और कैसे बनता है।
कुंडली में धन लक्ष्मी राजयोग
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में कई स्थितियों में धन लक्ष्मी राजयोग का निर्माण होता है। कुंडली में द्वितीय भाव जो धन भाव होता है और एकादश भाव जो लाभ भाव होता है इनके बीच संबंध बनने पर धन लक्ष्मी राजगोग बनता है। कुंडली का नवम भाव और पंचम भाव के स्वामी का केंद्र या त्रिकोण में बैठना भी धन लक्ष्मी राजयोग का निर्माण करता है। कुंडली में अगर देवगुरु बृहस्पति और शुक्र ग्रह मजबूत हो तो धन लक्ष्मी राजयोग बनता है। इसके अलावा धन भाव में शुभ ग्रहों की द्दष्टि पड़ने, लग्नेश और धनेश की युति होने और केंद्र और त्रिकोण के स्वामियों का शुभ योग होने पर धन लक्ष्मी राजयोग का निर्माण होता है।
धन लक्ष्मी राजयोग का महत्व
धन लक्ष्मी राजयोग बनने से न सिर्फ व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है बल्कि व्यक्ति के जीवन में हर तरह का मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और सुख-सुविधाओं का लाभ मिलता है। जिन लोगों की कुंडली में यह योग बनता है उनको जीवन में कम मेहनत करने पर ज्यादा फल की प्राप्ति होती है।
धन लक्ष्मी राजयोग का प्रभाव
कुंडली में धन लक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से व्यक्ति को अच्छी नौकरी, व्यापार से लाभ और अचानक धन प्राप्ति के योग समय बनते हैं। धन लक्ष्मी राजयोग से करियर में उन्नति और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। धन लक्ष्मी राजयोग से जीवन के सभी भौतिक सुख जैसे वाहन, मकान, आभूषण और दूसरे तरह के भौतिक संसाधनों की प्राप्ति होती है। इस योग के बनने पर व्यक्ति की कीर्ति चारो तरफ फैलती है।
धन लक्ष्मी राजयोग में ग्रहों की भूमिका
धन लक्ष्मी राजयोग में शुभ ग्रहों की भूमिका सबसे ज्यादा रहती है। इस राजयोग के निर्माण में बृहस्पति, शुक्र, बुध और चंद्रमा स्थिति महत्वपूर्ण मानी जाती है।