फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh Rashifal 2024: कुंभ राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2024, जानें वार्षिक राशिफल

Mon, 18 Dec 2023 11:23 AM IST
विनोद शुक्ला मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 6
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशिफल 2024
  • कुंभ राशि के लोग बुद्धि से तेज, समझदार और आत्मविश्वासी स्वभाव के होते हैं। ये किसी भी काम को पूरी मेहनत और लगन से करने में विश्वास रखते हैं। ये लोग अपनी बुद्धिमत्ता की वजह से हर एक क्षेत्र में दूसरों से आगे होते हैं। ये लोग लीडर प्रवृत्ति के होते हैं और भीड़ में सबसे आगे रहते हैं। कई बार ये भीतर से कुछ अलग और बाहर से अलग नजर आते हैं। ये लोग भीतर से कई कष्ट भी सहते हैं लेकिन बाहर इनकी आह तक नहीं निकलती है।
राशि स्वामी -शनि
राशि नामाक्षर -गु,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,था
आराध्य -श्री शिव जी
भाग्यशाली रंग -भूरा,काला
राशि अनुकूल वार-शनिवार, शुक्रवार, बुधवार 


वैदिक ज्योतिषशास्त्र की गणना और चंद्र राशि के आधार पर प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी बता रहे हैं कि कुंभ राशि वालों के लिए नया वर्ष 2024 कैसा रहने वाला होगा? 
विज्ञापन

2 of 6
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
करियर
  • इस वर्ष नौकरी और व्यापार में जोखिम उठाने वाले निर्णय लेने से बचें। कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ बहुत अच्छा रहेगा। सप्तम स्थान पर गुरु और शनि ग्रह की संयुक्त दृष्टि प्रभाव से आपके व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। अप्रैल के बाद नौकरी करने वाले व्यक्तियों की पदोन्नति के साथ इच्छित स्थान पर स्थानांतरण भी हो सकता है। साल की शुरुआत में बृहस्पति आपको आत्मविश्वासी और साहसी बनाए रखेंगे। इस दौरान आप रिस्क लेंगे और नौकरी में बड़े फैसले ले पाएंगे, लेकिन यह साल नई नौकरी ढूंढने के लिए एकदम बढ़िया नहीं है। बिजनेस में भी एकदम से किसी लाभ की आशा ना करें और ना ही बिजनेस पार्टनर पर बार-बार शंका करें। इससे आपका कार्य प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
परिवार
  • पारिवारिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अनुकूल रहेगा। तृतीय गुरु पर शनि की दृष्टि प्रभाव से आपके पराक्रम और कार्य क्षमताओं का विकास होगा। अप्रैल से चतुर्थ स्थान पर गुरु ग्रह के गोचरीय प्रभाव से आपका घरेलू वातावरण अनुकूल रहेगा। माता-पिता सहित पूरे परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से संबंध मधुर होंगे। संतान की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा। वर्ष आरंभ में आपके बच्चे अपने परिश्रम के बल पर आगे बढ़ेंगे वह अपने बौद्धिक बल पर अपने लक्ष्य को भी प्राप्त करेंगे।

4 of 6
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य
  • यह वर्ष स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा। राशि में स्थित शनि आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनाए रखेंगे। संतुलित भोजन करें तथा अनुशासित जीवन शैली अपनाएं। लापरवाही बिल्कुल ना करें शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं रहेगा।
विज्ञापन

5 of 6
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
आर्थिक स्थिति
  • आर्थिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ सामान्यतः अनुकूल रहेगा। शनि की साढ़ेसाती की वजह से जोखिम उठाने वाला निर्णय लेने से बचें। इस वर्ष अचानक कुछ ऐसे खर्चे आ जाएंगे जिससे आपका बजट बिगाड़ सकता है। अप्रैल के बाद गुरु ग्रह का गोचर चतुर्थ स्थान में होगा उस समय आपको भूमि, भवन और वाहन इत्यादि का सुख प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा प्रतियोगिता
  • प्रतियोगिता परीक्षा के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा क्योंकि सफलता प्राप्त हेतु आपके अथक प्रयास करना पड़ेगा। विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ेगी। आलस्य की भावना सफलता में बाधक हो सकती है इसलिए इस वर्ष आपको आलस्य से बचना चाहिए।
उपाय
शनिवार के दिन शनि मंदिर में दर्शन करें। सरसों के तेल का दीपक जलाएं। श्री हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करना आपके लिए पूरे वर्ष लाभदायक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें