''राहुदोषं बुधं हन्या''
महान गणितज्ञ ग्रह चंद्रपुत्र बुध एक जून की मध्य रात्रि से अपने घर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जहां ये पहले से विराजमान मंगल और राहु के साथ युति करेंगे। फलित ज्योतिष में बुध बैंकिंग सेक्टर्स बीमा, शल्य चिकित्सा, गणित, ज्योतिष, चार्टेड अकाउंटेंट, वकालत, लेखन, प्रकाशन आदि का कारक माना जाता है, इसलिए इन क्षेत्रों से संबंधित लोगों के लिए यह अच्छी खबर है। स्टॉक मार्केट और बैंकिंग सेक्टर्स के लिए भी यह अच्छी खबर है।
मंगल 22 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और बुध 20 जून को। अत: कल से आग की घटनाओं में कमी आएगी। इनका त्रिग्रही योग और उस पर शनि-केतु की परस्पर दृष्टि का मानव जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव, ज्योतिषीय विश्लेषण जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें —