फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Eclipse 2019: कब और कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण और किन राशियों पर पड़ेगा इसका दुष्प्रभाव

Tue, 02 Jul 2019 10:54 AM IST
Madhukar Mishra पं. जयगोविंद शास्त्री, ज्योर्तिविद्
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव - फोटो : Rohit Jha
सूर्य ग्रहण 2019: विक्रम संवत् 2076 में तीन ग्रहण लगेंगे। पहला खग्रास सूर्य ग्रहण 2/3 जुलाई की रात्रि में लगेगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा। दूसरा खंडग्रास चंद्र ग्रहण 16/17 की रात्रि आषाढ़ पूर्णिमा के दिन लगेगा, जो कि पूरे भारत में दिखाई पड़ेगा। वहीं तीसरा कंकण सूर्य ग्रहण 26 दिसंबंर को प्रात: 08:00 बजे से लगेगा, जो समस्त भारत में किसी न किसी रूप में दिखाई देगा।

2/3 जुलाई की रात्रि में लगने वाले खग्रास सूर्य ग्रहण की चर्चा करें तो आषाढ़ अमावस्या, मंगलवार, 02 जुलाई 2019 की रात्रि भारतीय समयानुसार 10:25 मिनट से आरंभ होकर मध्य रात्रि के पश्चात् 03:21 मिनट के मध्य पृथ्वी पर दिखाई देगा। यह खग्रास सूर्य ग्रहण भारत में तो कहीं नहीं दिखेगा, किंतु उत्तरी अमरीका के दक्षिणी भागों ब्राजील, अर्जेंटीना, चिली, कोलंबिया, पेरु तथा प्रशांत महासागर के क्षेत्र में दिखाई देगा। 
 

यह ग्रहण राहु के नक्षत्र आद्रा और मिथुन राशि में लगेगा। ग्रहण का आरंभ रात्रि भारतीय समय के अनुसार 10:25 मिनट पर आरंभ होगा और खग्रास का आरंभ रात्रि 11:32 मिनट पर, ग्रहण का मध्य अर्थात् परम ग्रास रात्रि 12:53 पर होगा और खग्रास की समाप्ति 02:14 पर होगी। 03:21 मिनट पर संपूर्ण ग्रहण समाप्त हो जाएगा। सूर्य ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र अथवा 'ॐ नम: शिवाय' का जप करें। 

इस सूर्य ग्रहण का किसी भी तरह का प्रभाव भारत अथवा भारत में रह रहे लोगों पर नहीं पड़ेगा, किंतु उपरोक्त कहे गये देशों में रह रहे सभी लोगों पर इसका असर दिखाई देगा। जिस जगह यह ग्रहण दिखाई देगा वहां के जातकों पर इसका प्रभाव कैसा रहेगा, इसका ज्योतिषीय विश्लेषण जानने के लिएलिए आगे की स्लाइड क्लिक करें —
विज्ञापन

2 of 13
सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव
मेष — यह सूर्य ग्रहण मेष राशि के लिए कई दृष्टि से अनुकूल साबित होगा, लेकिन साथ ही पारिवारिक कलह अथवा भाईयों से मतभेद पैदा कराएगा। 
विज्ञापन

3 of 13
सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव
वृषभ — इस राशि के लिए सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आर्थिक हानि की आशंका है। वृषभ राशि के जातक अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें।

4 of 13
सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव
मिथुन — इस राशि के जातकों की मानसिक चिंता बढ़ेगी। जिद और आवेश पर नियंत्रण रखें। सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए 'ॐ नम: शिवाय' का जाप करते रहें। 
विज्ञापन

5 of 13
सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव
कर्क — इस राशि के जातकों को आर्थिक हानि की आशंका है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, अन्यथा दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव
सिंह — लाभ की दृष्टि से यह सूर्य ग्रहण इस राशि के लिए बेहतर कहा जाएगा। रुका हुआ कार्य बनेगा और शत्रुओं पर विजय मिलेगी। 
विज्ञापन

7 of 13
सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव
कन्या — कार्य में हानि के साथ स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। 

8 of 13
सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव
तुला — सूर्य ग्रहण के प्रभाव के कारण इस राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में कटुता आ सकती है। कार्य में बाधा और आर्थिक हानि के भी योग बन रहे हैं। 

9 of 13
सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव
वृश्चिक — षडयंत्र का शिकार होने से बचें। सेहत की दृष्टि से प्रतिकूल समय है। 

10 of 13
सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव
धनु — दांपत्य जीवन में मन-मुटाव आ सकता है। कहीं से अशुभ समाचार मिलने से मानसिक पीड़ा हो सकती।

11 of 13
सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव
मकर — इस राशि के जातकों को अपनी सेहत पर विशेष ख्याल रखना होगा। शत्रुओं पर विजय और विभागीय मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। 

12 of 13
सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव
कुंभ — शिक्षा-प्रतियोगिता में अत्यधिक मेहनत करने पर ही परिणाम आपके पक्ष में आएगा। संतान संबंधी चिंता बढ़ सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव
मीन — मानसिक कलह के योग बनेंगे। सामान चोरी होने की आशंका है। सचेत रहें, षडयंत्र का शिकार होने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें