फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां लक्ष्मी को इन आसान उपायों से करें खुश, बरसेगा धन

Sun, 05 Mar 2017 10:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
हर कोई चाहता है कि मां लक्ष्मी की कृपा उसपर बनी रहे। नौकरी में तरक्की और घर में पैसे का आगमन होता रहे। लेकिन लाख प्रयासों के बाद भी अगर लक्ष्मी आपसे रुठीं हुईं हैं तो फिर आपको कुछ उपाय करने की जरूरत है। नीचे दिए गए यह आसान से 5 उपाय करके आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।
विज्ञापन


- हर महीने पूर्णिमा के दिन सुबह-सुबह पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। इससे आपकी किस्मत खुल जाएगी।

- आपके घर के आंगन में रखा तुलसी का पौधा भी आपको अमीर बना सकता है। हर गुरूवार को जल में थोड़ा सा दूध मिलाकर तुलसी में चढ़ाएं।

- बरगद का पेड़ घर में लगाने से भी लक्ष्मी मां मेहरबान होती हैं। अगर कहीं बरगद के पेड़ के नीचे आपको कोई पौधा दिखे तो उसे अपने घर के आंगन में लगा लें।

- गूलर की जड़ को पहनना भी लाभ दिलाता है। उसकी जड़ को कपड़े में बांध लें और फिर उसे ताबीज में डालकर बाजू पर बांध लें। इससे धन का आगमन होगा।

- पीपल पर जल चढ़ाने का तो हम बता ही चुके हैं। इसके अलावा अगर पीपल की छांव में खड़े होकर उसमें लोहे के लोटे से दूध मिश्रित जल चढ़ाने से भी घर में समृद्धि आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें