फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 जुलाई राशिफल: सावन का पहला दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, भोलेनाथ का मिलेगा आशीर्वाद

Mon, 06 Jul 2020 12:54 AM IST
योगेश जोशी आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
Today Horoscope in Hindi, July 6, 2020
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन

2 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे फिर भी किसी बात को लेकर मन में निराशा हो सकती है। अपने परिवार की चिंता रहेगी। मानसिक रूप से तनाव हो सकता है। इससे बाहर निकलने की कोशिश करें। हल्के-फुल्के खर्च चलेंगे। इनकम अच्छी रहेगी और दोस्तों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों का काम में सहयोग मिलेगा। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन भी ठीक-ठाक चलेगा।
विज्ञापन

3 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मानसिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कामों में सफलता मिलेगी। सेहत बढ़िया रहेगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवन में प्रेम और अपनेपन के साथ-साथ रोमांस भी रहेगा। प्रेम जीवन में तनाव के बावजूद आपसी रिश्ता मजबूत बनेगा।

4 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए थोड़ा ध्यान से रहें। कोई बड़ा काम हाथ में ना लें। मानसिक चिंताएं रहेंगी। बेवजह के खर्चे और अनचाही यात्रा हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में काफी व्यस्त रहेंगे। गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा चलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। अपने कामों में आप पूरी लगन से आगे बढ़ेंगे। गृहस्थ जीवन की समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेंगे। रिश्ता मजबूत होगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। काम के सिलसिले में मेहनत रंग लाएगी। भाग्य का साथ मिलने से काम बनते चले जाएंगे। खर्चे बढ़ेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा, इसलिए सावधानी बरतें। थोड़ी चिंताएं हो सकती हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन इनकम भी तेजी से बढ़ेगी। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवन साथी बीमार हो सकता है, उनकी सेहत का ध्यान रखें। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी किसी बात को लेकर गुस्सा हो सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत ठीक ठाक रहेगी।

8 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर परिवार की किसी समस्या को दूर करने की कोशिश करेंगे। सबके साथ में बैठ कर बात करेंगे। काम में भी काफी बिजी रहेंगे, इसलिए अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन ठीक-ठाक रहेगा। भाग्य के सहारे कई काम बन जाएंगे।

9 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम से कहीं जाने की सोचेंगे। गृहस्थ जीवन प्यार और रोमांस से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन में भी ठीक-ठाक दिन बीतेगा। बेवजह किसी बात को आगे ना बढ़ाएं। काम के सिलसिले में दिन थोड़ा कमजोर है, इसलिए सावधानी से काम करें। सेहत ठीक रहेगी।

10 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। परिवार में समय देंगे। काम के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप की प्रोन्नति हो सकती है। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन ठीक-ठाक रहेगा। अपने प्रिय को घरवालों से मिलवा सकते हैं।

11 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। हर काम में वो आपके साथ रहेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। प्रेम जीवन प्यार से भरपूर रहेगा। रिश्ते में रोमांस भी बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आप जी तोड़ मेहनत करेंगे फिर भी किसी बात को लेकर थोड़े दुखी हो सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन इनकम भी अच्छी होगी।

12 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। मानसिक चिंता से ग्रस्त रहेंगे। पैर में चोट या मोच आने की संभावना होगी, थोड़ा ध्यान से रहें। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आएगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार में सुख रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी। गृहस्थ जीवन शानदार रहेगा। प्रेम जीवन भी ठीक-ठाक रहेगा। आपस में मन की बातचीत करने से एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी और एक दूसरे को अच्छे से समझ पाएंगे। परिवार में कुछ जरूरी महत्वपूर्ण बातों पर विचार विमर्श होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें