फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 अप्रैल राशिफल: अक्षय तृतीया का दिन इन राशियों के लिए शुभ, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

Sun, 26 Apr 2020 02:57 AM IST
योगेश जोशी आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
Today Horoscope in Hindi, April 26, 2020 
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। परिवार का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा, जिससे आपको अपने कामों को करने का पर्याप्त वक्त मिलेगा और भरपूर आनंद भी रहेगा। अपनी सेहत में सुधार महसूस होगा और आप पूरे मनोयोग से अपने काम को करेंगे। दांपत्य जीवन में स्थितियां नियंत्रण में रहेंगी। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें भी इस समय काफी अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपको बेहतरीन काम के लिए तारीफ मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आप अपने मन में खुशियों को बढ़ावा देंगे और आप के चारों ओर एक औरा का निर्माण होगा, जिससे आपके चारों ओर के लोग काफी खुश रहेंगे और आपके प्रति आकर्षित होंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी। सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है।

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने से थोड़ी चिंताएं बढ़ेंगी लेकिन आपकी इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी। आज आपको कहीं से व्यापार में घाटे की सूचना मिल सकती है, इसलिए थोड़ा सावधानी बरतें। नौकरी पेशा लोगों को भी अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। गलती नहीं होनी चाहिए नहीं तो उसके लिए आपको दिक्कत उठानी पड़ सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप अपनी इनकम को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और आपकी इच्छाएं भी पूरी होंगी। धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत भी मजबूत रहेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानियां रहेंगी, जिनको मिल बैठकर सुलझा लेना जरूरी होगा। प्रेम जीवन में आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आप अपनी भरपूर ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और से आपके काम के सिलसिले में आपको बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार में भी आपका प्रेम और स्नेह बढ़ा रहेगा। परिवार के सदस्यों से अपने रोजमर्रा के कामों को डिस्कस करेंगे। मन हल्का होगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतें होंगी। भाग्य का सितारा मजबूत रहेगा, जिससे आपके कई काम बनेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए प्लानिंग अभी से करना शुरू कर देंगे और उसके लिए आवश्यक चीजों को जुटाने का भी प्रयास करेंगे। यह आप अपने परिवार वालों की खुशी के लिए करने वाले हैं। आपकी मानसिक स्थिति मजबूत होगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन कुछ दिक्कतें पेश आ सकती हैं। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में लड़ाई झगड़े की स्थिति बन सकती है, सावधानी बरतें। सेहत कुछ कमजोर रहेगी।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन परिवार का माहौल कुछ दिक्कतों भरा रहने वाला ह। किसी बुजुर्ग की सेहत भी कमजोर रहेगी और आपकी खुद की भी मानसिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं होगी। आप कुछ गलत कामों में पैसा खर्च कर सकते हैं। इनकम सामान्य रहेगी। काम के सिलसिले में आपको ध्यान देना पड़ेगा क्योंकि कुछ दिक्कतें आपके सामने आ सकती हैं।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
  • आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। आप अपने रिश्ते को बहुत बढ़िया बनाएंगे और आपके चारों ओर के लोगों को खुश रखने का प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। जीवन साथी आपसे बहुत खुश रहेगा। प्रेम जीवन में भी आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार का माहौल हल्का फुल्का रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। विरोधियों पर आपकी जीत होगी और इनकम सामान्य रहेगी।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए आंशिक रूप से फलदायक रहेगा, लेकिन आपके खर्चे काफी होने से आपको कुछ परेशानी उठानी पड़ सकती है। आपकी इनकम भी बढ़ेगी, लेकिन खर्चे ज्यादा बढ़ेंगे और कुछ हद से ज्यादा आराम तलबी के कारण आप परेशान रहेंगे। मन में एक आलस रहेगा, जो आपको परेशान करेगा। काम पर ध्यान ना देने के कारण कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार में चली आ रही समस्याओं से कुछ हद तक सांत्वना रहेगी। सेहत ठीक रहेगी लेकिन आप मानसिक रूप से परेशान होंगे।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने में आप कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। अपने प्रिय से खूब प्यार भरी बातें करेंगे, जिससे उनका दिल जीत पाएंगे। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन आज किसी तनाव की भेंट चढ़ सकता है। वैसे आज परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, इससे आपके काम में भी आपको मदद मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको अच्छे नतीजे प्रदान करेंगे। आपकी इनकम बढ़ेगी खर्चों में कटौती रहेगी और सेहत भी मजबूत रहेगी।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने परिवार के साथ समय को एंजॉय करेंगे। घर को काफी आराम तलब बनाने का आपने भरपूर प्रयास किया है, अब उसका सुख भोगेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके खर्चे हद से ज्यादा रहेंगे और इनकम बेहद सामान्य। ऐसी स्थिति में तालमेल बिठाना बड़ा मुश्किल होगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में भी आज कुछ अच्छे पल आपको मिलेंगे। आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने परिवार वालों के साथ वक्त बिता कर बहुत अच्छा लगेगा। आपने कुछ दोस्तों रिश्तेदारों या फिर पड़ोसियों के साथ भी बातें करके मन काफी हल्का हो जाएगा और आपको खुशी होगी। नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। काम के सिलसिले में बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी इनकम काफी बढ़ेगी। खर्चों में कटौती होगी। परिवार का मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन के लिए समय मिला जुला असर देने वाला रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें