दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 23 जून 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपका आज का दिन उतार चढ़ाव के बीच गुजरेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे और उन्हें अपने प्रिय से बात करने के मौके मिलेंगे। शादीशुदा जातकों के गृहस्थ जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में थोड़ा सावधानी रखनी होगी, किसी से झड़प हो सकती है और इसका असर आपके काम पर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भी तनाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए हर काम को आसान बना लेंगे। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी अपने प्रिय संग अपने मन की बातें कहने का मौका मिलेगा। गृहस्थ जीवन में चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन परिवार के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य आपको परेशानी में डाल सकता है।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खासतौर पर आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, क्योंकि कोई चोट या दुर्घटना हो सकती है या बीमार पड़ सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी और मानसिक तनाव बढ़ा रहेगा। आपको अपने काम के सिलसिले में अच्छे और बेहतर नतीजे हासिल होंगे। आप मन लगाकर काम करेंगे और आपकी प्रशंसा भी होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में दिक्कतें होंगी और जीवनसाथी से झड़प हो सकती है इसलिए सावधान रहें।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। सेहत कमजोर रहेगी और आप बीमार हो सकते हैं। सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। नींद आने की समस्या भी हो सकती है, जिसमें आपको ज्यादा नींद आए। खर्चों पर आपको लगाम लगानी पड़ेगी, नहीं तो परेशानी में आ सकते हैं। काम के सिलसिले में आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय मेहनत करना जरूरी होगा। गृहस्थ जीवन के लिए दिन कमजोर रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको अपने जीवन साथी की सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन के लिए भी दिन बढ़िया है। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और खर्चे भी बढ़ेंगे लेकिन खर्चों से आपको घबराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इनकम बढ़िया होने से आप सब कुछ संभाल लेंगे। मानसिक तनाव बढ़ सकता है और आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन काम पर अपना ध्यान जरूर बनाए रखें, नहीं तो कोई मौके का फायदा उठाकर आपको परेशान कर सकता है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरी में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे, जिससे आपको अपनी कार्यकुशलता दिखाने का मौका मिलेगा। विरोधियों से फिर भी सावधान रहें। व्यापार के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा और परिवार के लोगों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ समस्याएं परेशान करेंगी और जो लोग शादीशुदा हैं, उनके गृहस्थ जीवन में भी तनाव बढ़ेगा।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। पारिवारिक माहौल में कुछ अशांति रहेगी और आपको परेशानी महसूस होगी। काम के सिलसिले में आपकी बुद्धि आपके काम आएगी और आप किसी प्रकार की तिकड़म लगाकर अपने काम को समय रहते अच्छे से पूरा कर लेंगे, जिससे अप्रत्याशित रूप से आपको शुभ समाचार मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में खुशियां आएंगी और जीवनसाथी परिवार से मिलकर-जुलकर अच्छी बातें करेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज सुखद नतीजे मिलेंगे। उनका दिन खुशनुमा रहेगा।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दोपहर बाद स्थिति में ज्यादा बदलाव आएगा और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आप काफी राहत की सांस लेंगे। कुछ रुके हुए काम बनेंगे। काम के सिलसिले में आप अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे, फिर भी किसी वजह से असंतुष्टि ही रहेगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन जीने वाले को भी शुभ समाचार मिलेंगे।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सावधानी रखने का है। मानसिक रूप से तनाव आप पर हावी रहेगा, जिससे आपका गृहस्थ जीवन भी आज कुछ परेशानियों में रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में दिन सामान्य रहेगा। आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देना होगा क्योंकि बीमार पड़ने के योग बन रहे हैं। अपने खान-पान पर ध्यान दें क्योंकि उससे संबंधित बीमारी हो सकती है। आप अपने आपको ऊर्जावान बनाए रखें, तभी सफलता मिलेगी।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन सावधानी रखने का है। सेहत पर ध्यान दें और अपने व्यवहार पर भी। बेवजह किसी से झगड़ा ना करें। व्यापार के सिलसिले में आपको आज जबरदस्त लाभ हो सकता है। नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को बहुत ही अच्छा समय मिलेगा। प्रिय से प्रेम जताने के अवसर मिलेंगे। शादीशुदा जातकों के गृहस्थ जीवन में दोपहर बाद परिस्थितियां बदलेंगी और उनका रिश्ता बढ़िया बनेगा।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी और आपकी सेहत भी कमजोर रहेगी, जिससे बीमार पड़ने के योग बनेंगे अपना ध्यान रखें। खाने-पीने और व्यायाम पर ध्यान दें। काम के सिलसिले में दिन सामान्य रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में सुखद समाचार मिलेंगे और जीवनसाथी से रिश्ता बढ़िया बनेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को दोपहर तक परेशानी होगी, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियों में बदलाव आएगा। रिश्ता मधुर बनेगा।
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रह सकता है। इनकम बढ़िया होगी और इनकम में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन हर्षित होगा। स्वास्थ्य मजबूत बनेगा। पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा और प्रिय को रूठने से बचाने का प्रयास करें। गृहस्थ जीवन के लिहाज से भी दिन थोड़ा सा कमजोर है, इसलिए सावधान रहें और जीवनसाथी से झड़प ना करें।