फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holika Dahan 2024: होलिका दहन में अर्पित करें ये चीजें, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

Sun, 24 Mar 2024 09:13 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Holika Dahan 2024: इस साल होलिका दहन 24 मार्च और होली 25 मार्च को है। होलिका दहन के दिन होलिका की अग्नि में कुछ विशेष चीजों की आहुति देने से सारी परेशानियां भी जलकर भस्म हो जाती हैं।
विज्ञापन
होलिका दहन में अर्पित करें ये चीजें - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Holika Dahan 2024: हिंदू धर्म में होली के पर्व का बहुत ज्यादा महत्व है। इस पर्व की शुरुआत होलिका दहन से होती है। होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन के पर्व को बुराई पर हुई अच्छाई की जीत के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। कुछ जगहों पर होलिका दहन को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। इस साल होलिका दहन 24 मार्च और होली 25 मार्च को है। होलिका दहन के दिन होलिका की अग्नि में कुछ विशेष चीजों की आहुति देने से सारी परेशानियां भी जलकर भस्म हो जाती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं होलिका की पवित्र अग्नि में कौन-कौन सी चीजें डालनी चाहिए... 

विज्ञापन


लंबी आयु के लिए
आप जिस भी व्यक्ति की लंबी आयु की कामना चाहते हैं तो उसकी लंबाई के बराबर काला धागा नाप कर दो से तीन बार लपेटकर तोड़ लें। फिर इस धागे को होलिका दहन की अग्नि में डाल दें। मान्यता है कि इससे सारी बलाएं दूर हो जाती हैं और व्यक्ति की आयु लंबी होती है। 

शीघ्र विवाह के लिए  
यदि किसी के विवाह में देरी हो रही है या शादी में बार-बार अड़चन आ रही है तो होलिका की अग्नि में हवन सामग्री को घी में मिलाकर डाल दें। इससे विवाह में आ रही बाधाएं खत्म हो जाती हैं।
विज्ञापन


दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए
यदि पति-पत्नी के रिश्ते में मनमुटाव चल रहा है तो इसके लिए घी में 108 बाती को भिगोएं और इसे एक-एक कर परिक्रमा करते हुए होलिका की अग्नि में डालें। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता आती है। 

उत्तम स्वास्थ्य के लिए
होलिका दहन के दिन काली सरसों से बने उबटन को लगाने के बाद उसकी मैल को अपने ऊपर से सात बार उतार कर जलती हुई होलिका की आग में डाल दें। इससे व्यक्ति के जीवन में आने वाली सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं और व्यक्ति का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।  

रुपए-पैसों से जुड़ी समस्या दूर करने के लिए
अगर आप रुपए-पैसों की समस्याओं से परेशान हैं तो होलिका दहन की अग्नि में घी में भिगोए हुए दो बताशे, दो लौंग और एक पान पत्ते को डाल दें। इन चीजों को होलिका की अग्नि में अर्पित करने से आर्थिक संकट दूर हो जाता है। इसके अलावा होलिका दहन की अग्नि में अनाज की आहुति देने से घर पर सुख-समृद्धि बनी रहती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें