Hans Mahapurush Yoga 2026: वर्ष 2026 में ज्योतिष शास्त्र के लिहाज कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होने जा रहा है। जिसमें हंस महापुरुष राजयोग भी बनेगा। ज्योतिष में हंस महापुरुष राजयोग को बहुत ही शुभ और लाभकारी माना गया है। आपको बता दें कि हंस महापुरुष राजयोग तब बनता है जब देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करते है। जिन जातकों की कुंडली में ये हंस महापुरुष राजयोग बनता है उनके जीवन में हर एक तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं हंस महापुरुष राजयोग बनने से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगी।