फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Uday 2025: 09 जुलाई को देवगुरु बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय, जानिए मेष राशि पर प्रभाव

Tue, 08 Jul 2025 04:24 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

09 जुलाई को देवगुरु मिथुन राशि में उदय होंगे। गुरु के उदय होने से जानिए मेष राशि के लोगों के जीवन में किस तरह का परिवर्तन देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
मिथुन राशि में देवगुरु का उदय - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Guru Uday 2025: विवाह, संतान, धर्म, ज्ञान और धन के कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति 09 जुलाई को रात 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन राशि में उदय होंगे। गुरु के उदय होने से इसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिलेगा। ज्योतिष में गुरु को बहुत ही शुभ ग्रह का दर्जा मिला हुआ है। शास्त्रों में गुरु का अस्त और उदय होना बहुत ही खास महत्व होता है। देवगुरु बृहस्पति का गोचर लगभग 12 महीनों में एक बार होता है और गुरु का साल में एक बार ही अस्त होते हैं। अस्त होने का मतलब किसी ग्रह का सूर्य के एक खास कोण में आने से हैं। सूर्य के नजदीक आने पर दूसरा ग्रह सूर्य के तेज के आगे प्रभावहीन हो जाता है जिससे उसकी ऊर्जा में कमी आ जाती है। जब ग्रह सूर्य से दूर होते है तो वह उदय माने जाते हैं। आइए जानते हैं गुरु के उदय होने से मेष राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

Gajkesari Yog 2025: सावन में बनेगा गजकेसरी राजयोग, कन्या समेत इन राशि वालों के करियर में आएगा बदलाव

गुरु के उदय होने से मेष राशि पर प्रभाव
विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति आपकी कुंडली के नवम और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और 9 जुलाई को जब ये उदय होंगे तो यह आपके तीसरे भाव में होंगे। वैसे तो देवगुरु बृहस्पति का तीसरे भाव में गोचर अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन भाग्य भाव के स्वामी का उदय होना आपके लिए शुभ साबित होगा। मेष राशि वालों को भाग्य का साथ मिलने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं मेष राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति द्वादश भाव के भी स्वामी होते हैं ऐसे में गुरु के उदय होने से आपके खर्चो में वृद्धि और यात्राओं का दौर शुरू हो सकता है। विदेश से जुड़े कामों में आपको सफललता मिल सकती है। परिवार के सदस्यों संग मेल-मिलाप और प्यार ज्यादा रहेगा। 

Surya Gochar: जुलाई में इस राशि के लोगों के प्रेम जीवन को मिलेगा खूबसूरत मोड़, सूर्य करेंगे कर्क राशि में गोचर
विज्ञापन


Sawan Somwar 2025: पहले सावन सोमवार पर राशि अनुसार करें ये आसान उपाय, बनेंगे सभी बिगड़े काम

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें