Guru Margi 2026: ज्योतिष में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, धन, दान, शिक्षक, संतान और धार्मिक कार्यों का कारक माना जाता है। गुरु एक राशि में करीब 13 महीनों तक रहते हैं फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष में गुरु की चाल और राशि बदलने को विशेष महत्व होता है। जब-जब गुरु की चाल में बदलाव आता है इसका व्यापक असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी पर भी देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मार्च महीने में देवगुरु मार्गी होने वाले हैं। यानी गुरु सीधी चाल चलने वाले हैं। गुरु के मार्गी होने पर कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। इससे धन-दौलत में वृद्धि, मान-सम्मान में इजाफा हो सकता है। आइए जानते हैं गुरु के मार्गी होने पर कौन-कौन सी राशियां होंगी भाग्यशाली।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए गुरु का मार्गी होना शुभ और सकारात्मक साबित हो सकता है।
मार्च में गुरु के मार्गी होने पर यह आपके दूसरे यानी धन भाव में माग्री होंगे। ऐसे में आपको अचानक से धन लाभ के योग हैं।
इससे आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी और मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा।
इस दौरान आपका कई से फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 4
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
देवगुरु बृहस्पति का मार्गी होना सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है।
गुरु आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में मार्गी होंगे जिससे आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि के योग बनेंगे।
इस दौरान आय के नए-नए स्त्रोतों में वृद्धि के योग बन सकते हैं। आपके द्वारा किए गए निवेश से आपको लाभ मिल सकता है।
व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ कमाने का बेहतर अवसर मिल सकता है। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
अचानक से आय में बढ़ोतरी होगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा देखने को मिलेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।