फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Margi 2026 : गुरु होंगे मार्गी, इन राशियों के लिए शुभ और अचानक धन लाभ में वृद्धि के योग

Tue, 20 Jan 2026 12:46 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

मार्च माह में देवगुरु बृहस्पति मार्गी होंगे। गुरु के मार्गी होने पर कई राशियों पर व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 4
गुुरु मार्गी 2026 - फोटो : अमर उजाला
Guru Margi 2026: ज्योतिष में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, धन, दान, शिक्षक, संतान और धार्मिक कार्यों का कारक माना जाता है। गुरु एक राशि में करीब 13 महीनों तक रहते हैं फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष में गुरु की चाल और राशि बदलने को विशेष महत्व होता है। जब-जब गुरु की चाल में बदलाव आता है इसका व्यापक असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी पर भी देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मार्च महीने में देवगुरु मार्गी होने वाले हैं। यानी गुरु सीधी चाल चलने वाले हैं। गुरु के मार्गी होने पर कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। इससे धन-दौलत में वृद्धि, मान-सम्मान में इजाफा हो सकता है। आइए जानते हैं गुरु के मार्गी होने पर कौन-कौन सी राशियां होंगी भाग्यशाली। 
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
  • वृषभ राशि वालों के लिए गुरु का मार्गी होना शुभ और सकारात्मक साबित हो सकता है।
  • मार्च में गुरु के मार्गी होने पर यह आपके दूसरे यानी धन भाव में माग्री होंगे। ऐसे में आपको अचानक से धन लाभ के योग हैं।
  • इससे आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी और मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा।
  • इस दौरान आपका कई से फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
  • देवगुरु बृहस्पति का मार्गी होना सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है।
  • गुरु आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में मार्गी होंगे जिससे आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि के योग बनेंगे। 
  • इस दौरान आय के नए-नए स्त्रोतों में वृद्धि के योग बन सकते हैं। आपके द्वारा किए गए निवेश से आपको लाभ मिल सकता है।
  • व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ कमाने का बेहतर अवसर मिल सकता है। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। 
  • अचानक से आय में बढ़ोतरी होगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा देखने को मिलेगा।

Ketu Nakshatra Parivartan 2026: केतु नक्षत्र परिवर्तन का किन राशियों पर होगा शुभ प्रभाव, किनके बिगड़ेंगे काम?




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि
  • मीन राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। 
  • मीन राशि के लिए गुरु आपके चौथे भाव पर मार्गी होंगे, जिससे आपके भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। 
  • इस दौरान आप लग्जरी चीजों की तरफ से आकर्षित होने में कामयाब होंगे। 
  • नौकरी में उपलब्धियां हासिल होंगी और नया व्यापार शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा। 
  • इस दौरान धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। 

Basant Panchami 2026: वसंत पंचमी पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-परीक्षा में मिलेंगे मनचाहे रिजल्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें