Guru Margi 2026: 11 मार्च 2026 को देवगुरु बृहस्पति बुधदेव के स्वामित्व वाली राशि में मार्गी होने वाले हैं। गुरु का मार्गी होना जातकों के जीवन में सुख,समृद्धि और सकारात्मकता को बढ़ाने में सहायक होता है। 11 मार्च को गुरु के मार्गी होने के बाद ये 2 जून 2026 तक इसी राशि में रहेंगे फिर इसके अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश कर जाएंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु को सबसे बड़ा और शुभ ग्रह माना जाता है। देवगुरु बुद्धि, ज्ञान, धर्म, विवाह, संतान और शुभता के कारक होते हैं। अगर किसी की कुंडली में देवगुरु बृहस्पति शुभ और मजबूत स्थिति में होते हैं तो व्यक्ति धार्मिक, सही मार्गों में चलने वाला और सभी तरह के सुखों को प्राप्ति करने वाला होता है। आइए जानते हैं गुरु के मीन राशि में मार्गी होने से 02 जून तक तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों को किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है।