कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए गुरु चौथे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं। 11 मार्च को गुरु का मिथुन राशि में मार्गी होना आपके लिए बहुत ही अच्छा और शानदार साबित हो सकता है। गुरु आपकी राशि से दशम भाव में मार्गी हुए हैं। ऐसे में आपको करियर से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार दिखाई देगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपको खुशी हासिल हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के प्रबल योग हैं। आपके कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों संग बेहतर और अच्छे संबंध मजबूत होंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।