वर्ष 2026 में गुरु गोचर का प्रभाव
- फोटो : adobe stock
नया साल 2026 शुरू हो चुका है और ज्योतिष में सबसे शुभ ग्रह माने जाने वाले ग्रह देवगुरु बृहस्पति दो बार राशि बदलेंगे। देवगुरु बृहस्पति मौजूदा समय में मिथुन राशि में वक्री यानी उल्टी चाल से चल रहे हैं। गुरु एक राशि में करीब 13 महीनों के बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। लेकिन गुरु के अतिचारी होने के कारण इस साल गुरु दो बार राशि बदलेंगे। गुरु इस समय वक्री होकर मिथुन राशि में गोचरस्थ हैं। फिर इसके बाद 11 मार्च को मार्गी हो जाएंगे। यानी गुरु उल्टी से सीधी चाल चलने लगेंगे। फिर 2 जून को गुरु मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु कर्क राशि में उच्च के हो जाएंगे। वहीं 01 नवंबर को गुरु कर्क से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और 13 दिसंबर को सिंह राशि में रहते हुए वक्री हो जाएंगे।
वैदिक ज्योतिषशास्त्र में देव गुरु बृहस्पति को बुद्धि, ज्ञान, भाग्य, धर्म, शिक्षा, विवाह, संतान और आध्यात्म का कारक माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में गुरु अच्छी स्थिति में होते हैं उनके जीवन में कभी धन, मान-सम्मान और भौतिक सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं होती है। वहीं कुंडली में गुरु ग्रह की अशुभ स्थिति होने पर व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास की कमी और धन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं गुरु के साल में दो बार राशि परिवर्तन करने से किन चार राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।
मेष राशि
- मेष राशि के जातकों के लिए गुरु नवम और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं।
- मेष राशि वालों को साल 2026 में शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग हैं।
- 02 जून को जब गुरु अपनी उच्च राशि में प्रवेश करेंगे। तो सुख, वाहन और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा।
- 01 नवंबर के बाद गुरु सिंह राशि में आने संतान सुख के साथ आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
मिथुन राशि
- मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ स्थिति में होगा।
- आपके आत्मविश्वास और जोश में वृद्धि होगी। धन में बचत और रिश्तों में मजबूती आएगी।
- नवंबर के बाद गुरु सिंह राशि में गोचर करने से अचानक धन लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि के योग बनेगा।
तुला राशि
- साल 2026 में गुरु आपके ऊपर विशेष और शुभ द्दष्टि रखेंगे।
- उच्च के गुरु आपके करियर, शिक्षा और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाएंगे।
- अक्तूबर के बाद आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा और आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
मकर राशि
- साल 2026 में गुरु के दो बार राशि परिवर्तन से साल के शुरुआत में ही आपको लाभ मिलेगा।
- आर्थिक और सामाजिक स्थिति में परिवर्तन देखने को मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में उच्च मुकाम को हासिल करने में कामयाब होती है।
- 01 नवंबर के बाद सिंह राशि में गुरु के गोचर करने से आपको अपनी योजनाओं में सफलता मिलेगी।