4 अक्टूबर का दिन विशेष लाभकारी होने वाला है। इन दिन तीन शुभ संयोग एक साथ बनने जा रहा है। 4 अक्टूबर यानी गुरुवार को पुष्य नक्षत्र का शुभ योग बनेगा। गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र होने से इस दिन गुरु पुष्य का शुभ योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु पुष्य नक्षत्र को बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा 4 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। साथ ही अभी पितृपक्ष चल रहा है। श्राद्ध में पितरों को तर्पण करने से पितृदेव प्रसन्न होते हैं। ऐसे में 4 अक्टूबर को गुरुवार, सर्वार्थ सिद्धि योग, पितृपक्ष और पुष्य नक्षत्र का साथ योग बन रहा है। इस शुभ योग में कुछ उपाय करने से जीवन में तमाम तरह की परेशानियों का अंत हो सकता है।