फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Grah Gochar January 2026: जनवरी में होगा चार प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन, जानिए किन राशियों पर होगा प्रभाव

Mon, 29 Dec 2025 02:31 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Grah Gochar January 2026: जनवरी 2026 ग्रहों के गोचर के आधार पर कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साल साबित हो सकता है। इस माह में सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र ग्रह का गोचर होगा। 
विज्ञापन
January Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2026 के शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार साल 2026 का पहला महीना जनवरी ग्रहों के गोचर के लिहाज से बहुत ही शुभ और खास रहने वाला है। दरअसल जनवरी माह में 4 प्रमुख ग्रह अपनी राशियां बदलने वाले हैं। जिसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ सभी 12 राशि के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। इन चार प्रमुख ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों पर शुभ तो कुछ अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं जनवरी 2026 में कौन-कौन से ग्रह परिवर्तन करने वाले हैं और इनका राशियों पर क्या असर देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन


ज्योतिष गणना के अनुसार साल 2026 के शुरुआती महीना जनवरी ग्रहों के गोचर के नजरिए से बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण है। जनवरी 2026 में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह अपनी-अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर कुछ न कुछ जरूर देखना होगा। इसमें कुछ राशि वालों पर शुभ तो कुछ पर अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 13 जनवरी को सुख और वैभव प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र मकर राशि में प्रवेश करेंगे, फिर इसके अगले ही दिन 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे। 16 जनवरी को मंगल भी मकर राशि में प्रवेश करेंगे। 17 जनवरी को बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में चार ग्रहों के गोचर से जनवरी 2026 का महीना करियर, व्यापार, धन और पारिवारिक जीवन से जुड़े कामों में शुभ परिणाम की प्राप्त हो सकती है। 
विज्ञापन


सुख-सुविधाओं और सौंदर्य के कारक ग्रह शुक्र जनवरी 2026 में सबसे पहले 13 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। शुक्र के गोचर करने से कई राशियों के जातकों को भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि , आर्थिक लाभ और नौकरी में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। शुक्र के मकर राशि में प्रवेश करने से आपको भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। 

मंगलदेव एक राशि में करीब 45 दिनों तक रहते हैं। युद्ध और पराक्रम के देवता ग्रह मंगल अभी धनु राशि में विराजमान हैं। 16 जनवरी को मंगल मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल का मकर राशि में गोचर से करियर, साहस और आत्मविश्वास में मजबूती को प्रदान करने वाला माना जाएगा। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको अपने लक्ष्यों को की प्राप्ति साल के पहले महीने में हो सकती है। 

वाणी और व्यापार के कारक ग्रह बुध 17 जनवरी को मकर राशि में प्रेवश कर जाएंगे। बुध के गोचर करने से जातकों के जीवन में व्यापर, बुद्धि और संचार के क्षेत्र में लाभकारी माना जाता है। ऐसे में आपको कुछ आर्थिक लाभ, करियर में एक नया मुकाम और नई तरह की योजनाओं में आपको फायदा मिलने के योग हैं। मंगल के गोचर करने से खास तौर पर मिथुन, वृश्चिक और मकर राशि वालों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। 

जनवरी 2026 में सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल के गोचर करने से सभी 12 राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव देखने को मिलेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मिथुन, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए यह गोचर बहुत ही शुभ और सकारात्मक साबित होगा। वहीं वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ राशि के जातकों पर 4 ग्रहों के राशि परिवर्तन का नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन

 

पढ़ें सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Mesh Rashifal 2026: मेष राशि के लिए साल 2026 का वार्षिक राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

Taurus Rashifal 2026: वृष राशि के लिए साल 2026 का वार्षिक राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

Mithun Rashifal 2026: मिथुन राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

Kark Rashifal 2026: कर्क राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

Leo Horoscope 2026: सिंह राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

Tula Rashifal 2026: तुला राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

Vrishchik Rashifal 2026: वृश्चिक राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

Dhanu Rashifal 2026: धनु राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

Makar Rashifal 2026: मकर राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह

Meen Rashifal 2026: मीन राशि के लिए साल 2026 का राशिफल, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक कैसे बीतेंगे 12 माह


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें