फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Gemini Rashifal 29 Dec : मिथुन राशि वालों को नौकरी में रहना होगा सावधान, सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि

Sun, 28 Dec 2025 06:58 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Gemini Rashifal: मिथुन राशि वालों को नौकरी में आज के दिन बेहतर अवसर मिल सकता है। आय में इजाफा होगा। धर्म कर्म में रूचि बनी रहेगी। 
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन राशि और करियर राशिफल 
विज्ञापन

मिथुन राशि के लोगों के लिए सोमवार का दिन अच्छा, शुभ और शांति से भरा हुआ होगा। नौकरीपेशा जातकों को कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। ऐसे में कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। घर के निर्माण आदि से जुड़े बिजनेस करने वाला जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है। आज के दिन आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में थोड़ा सतर्क रहना होगा। कार्यस्थल पर आज के दिन जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।

मिथुन राशि का पारिवारिक और लव राशिफल 
सोमवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए प्रेम और पारिवारिक जीवन में कुछ हलचल मच सकती है। आज के दिन आपके घर में किसी तरह का पारिवारिक कार्यक्रम और पूजा-पाठ का आयोजन किया जा सकता है। आज के दिन आपको घर के सदस्यों संग अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपको अपने जीवन साथी संग पूरा सहयोग करन होगा और हर एक जिम्मेदारियों का उठाने से पीछे नहीं हटना होगा। प्रेम संबंधों में स्थिरिता बनी रहेगी। आज के दिन आप बच्चों के लिए कुछ धन का खर्च करने में कामयाब होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिथुन राशिफल और सेहत का हाल 
सेहत के लिहाज से मिथुन राशि वालों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको आज के दिन योग और व्यायाम पर खास जोर देना होगा। आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा। पेट से संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है। 

आज का उपाय: मिथुन राशि वालों को भगवान हनुमान की पूजा करना शुभ होगा। इससे पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें