मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को किसी पुरानी गलती से सबक लेनी होगी। यदि आपकी किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात हो, तो आप उनसे बातचीत करते समय सावधानी बरते और कार्यक्षेत्र में आपको कोई लंबे समय से चल रही समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आप आज यदि किसी नए काम की शुरुआत पिताजी से पूछकर करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।