मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके अति उत्साहित होने की वजह से किसी काम को करने से कोई समस्या पैदा कर सकते हैं। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच दिखाएंगे। वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करके आप अपनी किसी समस्या का हल निकालने में कामयाब रहेंगे। आप कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और आपका कोई मित्र आज आपके घर दावत पर आ सकता है।