मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा और आपकी आय में वृद्धि होने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य से आप जुड़ेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारों के बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपको मित्रों का पूरा साथ मिलेगा और राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की छवि आज और निखरकर आएगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे और आपको आवश्यक कार्यो में शीघ्रता दिखानी होगी। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।