मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। बिजनेस में धन की कमी के कारण यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उसके लिए कोई बैंक लोन भी ले सकते हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही कोई नई नौकरी मिलती दिख रही है। आपको अपने प्रियजनों का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा।