मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्य की ओर झुकाव लेकर आएगा। व्यापार में आपको यदि किसी को पार्टनर बनना पड़े, तो उसकी जांच पड़ताल अवश्य करें, नहीं तो वह आपको कोई धोखा दे सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको एक नई दिशा प्राप्त होगी और आप उससे अच्छा खासा धन कमाएंगे। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं, लेकिन वहां बहुत ही तोलमोल कर बोले।