मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर से काम निकलवाने के लिए उनकी कुछ गलतियों को भी माफ करना होगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आप अपने किसी परिजन से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। कोई काम आप अपने माता-पिता से पूछ कर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।