मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यवसाय में आपको किसी अपरिचित व्यक्ति से लाभ हो सकता है और कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों द्वारा आज आपको प्रमोशन भी मिल सकता है, लेकिन आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी और यदि घर परिवार में किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है, तो उसे घर से बाहर ना जाने दें, नहीं तो लोग इसका फायदा उठा सकते हैं।