मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। आप आज किसी से धन का लेनदेन बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।