मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आप सबके साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा रही थी, तो उसके लिए आप अपने मित्रों से बातचीत कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। विभिन्न प्रयास आपके गति पकड़ेंगे। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आज किसी बात को लेकर साथियों से कहासुनी हो सकती है और आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लें।