मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए रहेगा और आपकी कोई प्रतिभा निखरकर बाहर आएगी। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है, लेकिन आप कुछ मामले में गोपनीयता बनाए रखें। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। कामकाज को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, उसमें आज तेजी आएगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने परिजनों से बातचीत कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।