मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कमजोर रहने वाला है। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी और शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपकी चुगली लगा सकते हैं। आप अपने आवश्यक कार्यों को धैर्य रख कर पूरा करें, तभी वह पूरे हो सकते हैं।