मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बेफिजूल के खर्चे पर लगाम लगाने के लिए रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने भाई की सेहत की चिंता सता सकती है और कार्यक्षेत्र में आप अपने भविष्य के लिए कुछ योजनाओं को बनाएंगे, जिससे भविष्य में आपको अच्छा खासा धन प्राप्त होगा। परिवार में आपको वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।