मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। यदि पारिवारिक संपत्ति संबंधी विवाद को लेकर आप परेशान चल रहे हैं, तो वह भी आज दूर होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के करियर में तरक्की देखकर आपको खुशी होगी, लेकिन आपका कोई काम समय से ना होने के कारण आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। माता जी को आज कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।