मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आप बिजनेस में किसी डील को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे तो वह आज पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य में आप अपनी दिनचर्या में योग व्यायाम को अपनाकर अपने शारीरिक कष्टों को काफी हद तक दूर करेंगे। व्यापार में आप कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा और सामाजिक कार्यक्रमों में आपको हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जिससे आपके कुछ मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।